गंगापार, अप्रैल 22 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार से बढ़ी गर्मी और लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार दोपहर में लोग घरों में से नहीं निकले। इसकी वजह से चहल पहल रहने वाले शंकरगढ़ का मुख्य सदर बाजार, लोहगरा, बारा खास में सन्नाटा पसरा रहा। अप्रैल माह के शुरुआत से ही बारा क्षेत्र के तापमान मे वृद्धि शुरू हो गई थी किन्तु बरसात ने उसपर ब्रेक लगा दिया था। उसके बाद सोमवार से तेज गर्म हवा के झोंकों के साथ तापमान में वृद्धि हो गई और पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। तपिश देख लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शंकरगढ़ का मुख्य सदर बाजार, लोहगरा, बारा खास आम दिनों में चहल-पहल से भरा रहता है, इन दिनों पूरी तरह सूना नजर आ रहा है। दुकानदारों ने भी दोपहर के समय अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया। ग्राहक भी आवश्यक कार्यों को छोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.