सीतापुर, अप्रैल 17 -- सीतापुर, संवाददाता। मौसम के मिजाज में एक बार फिर से बदलाव आया है। बुधवार को गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाए। सुबह नौ बजे से ही धूप की तेजी परेशान करने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हवा न चलने से लोग गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर की तेज धूप और गर्मी से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूप की तपिश से बचने के लिए लोगों को गमछे व छाते का सहारा लेना पड़ा। साथ ही हलक सूखने पर लोग गन्ने का जूस, नींबू पानी, जलजीरा व कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते दिखे। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। अधिकतम पारा 37.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता 28 प्रतिशत रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.