वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। पुरवा हवा चलने और तापमान में बढ़ोतरी से सोमवार को तपिश को उमस का साथ मिला और लोग बेहाल रहे। बीएचयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से क्रमश: 3.6 और 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कमजोर पड़ने और गंगा के मैदानी भागों में सतह पर गर्म और वायुमंडल में ठंडी हवा चलने से तापमान लगातार चढ़ रहा है। सतह पर गर्म हवा चलने से लोगों को आर्द्रता बढ़ने का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण हवा शुष्क होकर हीटवेव का अहसास करा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल तीन-चार दिन ऐसी स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र दोबारा बनने पर मानसून के पूर्वी आस...