गंगापार, मई 14 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जैसे-जैसे गर्मी अपने शिखर पर पहुंच रही है उसी तरह से विद्युत कटौती भी बढ़ती जा रही है। जबरदस्त विद्युत कटौती से लोगों की न केवल नींद हराम हो रही है साथ ही साथ उनके सामने पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो रही है। बावजूद इसके स्थानीय पावर हाउस के कर्मचारी और अधिकारी विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में कोई रुचि नहीं दिख रहे हैं। क्षेत्र के दो उप केदो कौहट और लाल तारा से जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है सुबह से लेकर शाम तक तो विद्युत कटौती को लोग किसी तरह झेल ले रहे हैं पर रात में विद्युत कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो रही है। युवक, महिला, बच्चे और बुजुर्ग सभी बीमार पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र में पीने के पानी के लिए लोगों के पास ज्यादातर उनके द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल ही एकमात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.