सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में तापमान में लगातार वृद्धि के कारण तपिश बढ़ गई है। तपिश और गर्म हवा के थपेडे़ लोगों को झुलसा दे रहे हैं। इससे दिन में लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। वहीं लगातार तापमान बढ़ने से शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोनांचल में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री पार कर गया। इससे तपिश और गर्म हवा के कारण लोग झुलस जा रहे थे। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 ड्रिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार की सुबह से ही तीखी धूप निकली थी। दोपहर में धूप के तेवर से लोग घरों में ही दुबके नजर आए। तेज धूप से बढ़ी तपि...