अल्मोड़ा, मार्च 28 -- नगर सहित घाटी वाले क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को नगर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को तपिश के उमस की परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, जंगलों में धधकी आग से भी तापमान में इजाफा हो रहा है। नगर के पहाड़ी वाले हिस्सों में दिन भर धुंध छाई रही। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...