आगरा, अप्रैल 19 -- ताजनगरी में अब दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने से दिन भी तप रहे हैं। शनिवार सुबह नम हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम बेहद गर्म रहा। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक होकर 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक होकर 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 80 रहा। मौसम विभाग ने शनिवार की रात फिर वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। यानि रात के साथ अब सुबह भी गर्म रहेगी। रविवार को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोत्तरी होने के आस...