रांची, फरवरी 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा गोलीकांड की 25वीं बरसी पर सोमवार को तपकरा शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कोईल कारो जनसंगठन के तत्वावधान में किया गया। सभा में डूब क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोग शामिल हुए। शहीद स्मारक पर मोमबती-अगरबती एवं फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। कब्र की पूजा के दौरान गोलीकांड मे मारे गये लोगों के परिजनों की आंखें नम हो गयीं। इससे पूर्व शहीदों की स्मृति में शहीद स्थल से मौन जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व जोन जुरसेन गुड़िया, मसीहदास गुड़िया, रेजन गुड़िया आदि कर रहे थे। सभा स्थल पर गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमारे साथी शहीद हो गये। इनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.