कानपुर, फरवरी 24 -- डब्ल्यूआरपीएफ एशियन पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में शहर की तनु शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। 21 और 22 फरवरी को दिल्ली में हुई चैम्पियनशिप में देशभर के लिफ्टर के बीच तनु ने 52 किग्रा भारवर्ग में उपलब्धि हासिल की। कल्याणपुर आवास विकास निवासी 30 वर्षीय तनु शुक्ला बतौर स्ट्रेंथ कोच लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक कर रही हैं। तनु ने वर्ष 2025 में पावर लिफ्टिंग खेल से नाता जोड़ा और देखते-देखते पहले जिला फिर स्टेट में स्वर्णिम छाप छोड़कर अब नेशनल चैम्पियनशिप की ओर कदम बढ़ा दिए। अब तनु प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ महिला लिफ्टर के रूप में पहचान बना चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.