हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 12 -- बिहार के बहुचर्चित आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस की नजर उत्तर बिहार के गिरोह पर टिकी है। इस आधार पर पुलिस की ओर से गिरोह के वैशाली, सोनपुर और सारण के अलावा पटना के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में बनी भोजपुर एसआईटी के साथ ही एसटीएफ की टीम भी अपराधियों के पीछे लगी है। वहीं मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर भी पुलिस टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की ओर से घटना में शामिल एक अन्य अपराधी को उठाया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। एसपी राज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में छह अपराधियों की ही संलिप्तता आ रही है। हालांकि कुछ अन्य अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता हो सकती है। घटना में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.