फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दो पुत्रों की मौत और फसल में हुये नुकसान से टूट चुके एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। सुमित्तापुर गांव के 55 वर्षीय कृषक कप्तान सिंह सुबह अपनी पत्नी मीना देवी से यह कहकर निकले थे कि खेत पर जा रहे हैं। दोपहर तक पत्नी ने पति का इंतजार किया। नही लौटे तो इस पर पुत्र हरिओम, राजाबाबू, सोनू और सुमित ने इधर उधर खोजबीन की, कोई पता नही लगा। कई घंटे बाद जानकारी हुयी कि पड़ोस के ही गांव पूरनपुर में एक पेड़ पर कप्तान सिंह ने अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी है। ग्रामीणों ने शव लटका होने की जानकारी परिजनों को र्दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर चीत्कार मच गयी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...