लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। मदेयगंज में शनिवार देर रात परीक्षा के तनाव में आकर 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा की परीक्षा पास में थी। जिससे वह काफी तनाव में थी। शिव चरण होटल मदेयगंज निवासी राकेश निषाद की छोटी बेटी चित्रा (18) 12वीं की छात्रा थी। चाचा राजेश ने बताया कि चित्रा पास के स्कूल नारी शिक्षा निकेतन में पढ़ाई करती थी। उसकी18 फरवरी को परीक्षा शुरू है। शनिवार को परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। उस वक्त घर पर चित्रा अकेली थी। परिजनों के घर वापस आने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता राकेश ने बेटी चित्रा को बुलाने के लिए कई आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों को संदेह हुआ तो उन लोगों ने दरवाजे को तोड़ा। कमरे में पहुंचे तो देखा कि चित्रा का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने पर...