सहारनपुर, फरवरी 1 -- गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव खतौली में रविदास जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली गई। गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ मनीष चंद ने लोगों को मौके पर पहुंचकर समझाकर शांत कराया। शोभायात्रा न निकालने देने पर लोगों में रोष फैल गया। एक बार को तनाव के हालात बन गए, लेकिन अनुमति रद्द कर शोभायात्रा नहीं निकलने दी गई। क्योंकि, पिछले वर्ष भी शोभायात्रा नहीं निकली थी। वर्ष 2024 में मंदिर में मूर्ति स्थापना पर ही शोभायात्रा निकाली गई थी। गांव में अहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव खतौली निवासी आयोजक प्रवीण कुमार, पोपिन, प्रदीप, अर्जुन, विकास और पप्पू का कहना है कि उनके गांव में वर्ष 2024 में प्रशासन की अनुमति के बाद रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली गई थी, लेकिन वर्ष 2025 में समा...