बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन बस्ती में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर छात्रों को परीक्षा के दौरान अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का तनाव नहीं लें। यदि किसी प्रकार तनाव है तो उसको कम करें। परीक्षा को बोझ की बजाय उत्सव और सीखने का हिस्सा मानें। तनाव मुक्त तरीके से पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी करें। सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास व जीवन कौशल पर जोर देने आदि के संबंध में प्लान करें। चर्चा का संचालन वामा सारथी के प्रभारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...