मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। फुटबॉल चौराहे के पास शुक्रवार को शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उद्घाटन के दिन गैराज पर धार्मिक स्थल की छत से पथराव कर दिया। अफरातफरी मच गई और मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक भाजपा नेताओं ने धरना दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया। गढ़ रोड बैंक कॉलोनी निवासी दीपक ने कुछ दिन पहले फुटबॉल चौक पर गौरी ऑटो के नाम से गैराज खोला है। दीपक के मुताबिक शुक्रवार को गैराज का उद्घाटन था। मेहमान आए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे बराबर में स्थित धार्मिक स्थल की छत से किसी ने गैराज पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गनीमत रही कि पत्थर गैराज की टीन शेड पर गिरे और कोई घायल नहीं हुआ। पथराव के चलते यहां मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। लोग बाहर दौड़े तो आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.