बिजनौर, दिसम्बर 16 -- मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा स्थित विवादित भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। पिछले करीब 1 महीने में तीसरी बार भूमि पर कोर्ट के आदेश बाद एक पक्ष कब्जा लेने पहुंचा। पुलिस मौजूदगी में बिजनौर न्यायालय के आदेश के बाद कब्जा दिला दिया गया है। नगर निवासी रईस अहमद के भतीजे अनवर अहमद ने न्यायालय के आदेश पर 30 जुलाई 2025 को उक्त भूमि का बैनामा कराया था। इसके आधार पर बुधवार को वह भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे थे। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। हालांकि उसी समय दूसरे पक्ष के फैज चौधरी एडवोकेट नगीना कोर्ट से यथास्थिति का स्टे ऑर्डर लेकर मौके पर पहुंच गए थे। स्टे दिखाए जाने के बाद कब्जा प्रक्रिया रोक दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बहस व कागजातों की जांच के बाद प्रशासनिक टीम बिना कार्रवाई...