बागेश्वर, फरवरी 14 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तनाव मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा दें। इसके बाद कड़ी मेहनत और अनुशासन से जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि करूणा, दृढ़ता व सरलता, धैर्य तथा निष्ठा से कार्य किया जाय तो सफलता कदम चूमती है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षार्थियों के विदाई समारोह में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद वे कड़ी मेहनत व लक्ष्य के साथ उज्ज्वल भविष्य की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को रटने के बजाए उसकी विषय वस्तु को समझें तथा अपने हुनर के अनुसार भविष्य का मार्ग तय करें। प्रबंधक कुंदन परिहार व प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश करते हुए कहा कि उनका प्रयास बच्चों का सर्वांगीण विकास है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.