पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ हरीपुर के बाद माला रेंज में लगी आग के कारणों व नुकसान की जांच वाली जांच रिपोर्ट को डीएफओ ने लौटा दिया है। जांच टीम से पूरे मामले में गंभीरता बरतते हुए तथ्यात्मक व नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जा सके। पिछले दिनों सबसे पहले महोफ के जंगल में आनंदताल के पास आग लगी थी। इसे ई सर्विलांस के जरिए पकड़ लिया गया था। इसके बाद हरीपुर रेंज के जंगल में आग लगी थी। यह दोनों ही आग ग्रास लैंड के अंतर्गत थी लिहाजा कोई बड़ा नुकसान सामने नहीं आया था। डीएफओ ने मौके पर जाकर यहां निरीक्षण किया था। इसके बाद माला रेंज में आग धधक उठी थी। माला रेंज की आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को जूझना पड़ा था। डीएफओ व अन्य वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.