मैनपुरी, मई 12 -- बुद्ध पूर्णिमा सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। तथागत भगवान गौतम बुद्ध जयंती पर शहर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। शहर में शोभायात्रा अध्यक्ष लालाराम शाक्य उर्फ पिंकी के नेतृत्व में निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर एवं पंचशील झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से निकली शोभायात्रा का नगर के भांवत चौराहा पर प्रकाश मेडिकल, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड, संता बसंता चौराहा, आगरा रोड पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। स्टॉल लगाकर जलपान कराया गया। शोभायात्रा में लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ बौद्ध धर्म की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.