मथुरा, फरवरी 7 -- तत्वदर्शी बाटिका में शनिवार को हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दुओं से जातिवाद भुलाकर एक रहने की अपील की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता कर्नल अभिलाष द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत के संगठन प्रचारक आरेन्द्र, संत अनमोल महाराज, मात्र शक्ति सविता, मगानदक मगामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा नेत्रपाल सिंह और लाल चंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में लोगों तमाम उदाहरण देते हुए अपील की गयी कि हिन्दू जातियों में न बटें, एक रहें। कहा गया कि कुछ लोगों द्वारा हिन्दुओं को बांटने की साजिश की जा रही है। इससे सावधान रहना है। इस मौके पर विजय वंटा, ओमवीर, लक्षमण, वीपी सिंह, चन्द्रवीर और आनंदवन, तत्वदर्शी, रजतविहार के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...