पटना, फरवरी 19 -- राजद ने चुनाव आयोग की भूमिका और सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए तत्काल बिहार विधान सभा चुनाव का परिणाम को रद्द करने की मांग की है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता प्रतिष्ठान ने बूथ नहीं, बल्कि वोट लेने के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हाल में मुफ्त योजनाओं पर दी गई नसीहत का हवाला देकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि बिहार पर आज 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इसके बावजूद सत्ता बचाने के लिए खजाने का दुरुपयोग किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...