चम्पावत, मई 6 -- चम्पावत जिले में सिविल डिफेंस कमेटी नहीं है। लेकिन आपदा मित्र, ग्राम प्रहरी, पीआरडी और होमगार्ड समेत अन्य लोग सिविल डिफेंस के रूप में काम करते हैं। इनका काम किसी भी तरह की आपदा की प्रथम सूचना देना है। ये कहना है चम्पावत के एडीएम जयवर्धन शर्मा का। चम्पावत के एडीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सिविल डिफेंस कमेटी अलग से विभाग होता है। चम्पावत में सिविल डिफेंस कमेटी नहीं है। अलबत्ता आपदा मित्र, ग्राम प्रहरी, पीआरडी, एनसीसी, स्काउट आदि सिविल डिफेंस के रूप में काम करते हैं। साथ ही वनाग्नि आदि पर रोकथाम के लिए फॉयर वाचर की तैनाती सिविल डिफेंस के रूप में की जाती है। बताया कि ग्राम प्रहरी सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण कमी है। इनका काम किसी भी तरह की सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को देना है। ताकि प्रभावित क्षेत्र में मदद के लिए आपदा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.