आगरा, अप्रैल 19 -- नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को आखिरकार ततातपुर कालोनी के हालातों की याद आ गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को कालोनी में पहुंचकर व्यापक व्यवस्था अभियान चलाया। कालोनी के सभी रास्तों की साफ-सफाई के अलावा नालियां साफ कराई गईं। इसके बाद मच्छरों को नहीं पनपने देने के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कालोनी की बदहाली के बारे में बताया। कहा कि, साफ-सफाई नहीं होने और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों के डर रहता है। जिस पर प्रशासन के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों की टीम को संसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.