जमशेदपुर, जनवरी 28 -- बागबेड़ा थाना पुलिस ने तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी उर्फ दीपक काना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात उसे उस समय पकड़ा, जब वह सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए इलाके में पहुंचा था। पुलिस को पहले ही उसके जिले में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिल चुकी थी, जिसके बाद रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, इनपुट मिला था कि तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी चोरी-छिपे जिले में प्रवेश कर चुका है और पूजा विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय हो सकता है। इसी आधार पर बागबेड़ा पुलिस ने सादे लिबास में टीम तैनात की और मौके पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम के बयान पर बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, दीपक तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.