सहरसा, अगस्त 30 -- बिहार के सहरसा में एक बर्थ डे पार्टी में कानून की धज्जी उड़ गई। पार्टी के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। आर्केस्ट्रा की धुन पर लड़कियों को बुला कर नचाया गया और जमकर शराब छलकाया गया। सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित एक लॉज में गुरुवार की रात बर्थ डे पार्टी में कई असमाजिक तत्वों और शराब, कोरेक्स के कई तस्कर की मौजूदगी थी। पुलिस की छापेमारी में शराब की बोतलें, हथियार और कैश बरामद किए गए। दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया और कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शराब माफिया का बर्थडे पर पार्टी का आयोजन किया गया था। बर्थ डे पार्टी का दौर रात करीब दस बजे आसपास शुरु हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्टी में केक कटने के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की घटना हुई। बर्थ-डे के दौरान हर्ष फायरिंग और बार बालाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.