नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के रणहौला इलाके, विकास नगर में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। सड़क पर गिरकर तड़प रहे व्यक्ति की मदद करने की बजाय स्कूटी सवार दो युवक उसकी जेब से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। समय पर मदद न मिलने के कारण व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही मरने वाले व्यक्ति की पहचान की कोशिश जारी है। घटना का वीडियो वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा कि शनिवार तड़के करीब चार बजे गिरने के बाद एक व्यक्ति बेसुध होकर तड़प रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसे संभवत: दिल का दौरा या मिर्गी का दौरा पड़ा और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं रुका। कुछ देर बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.