फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। तटबंध बनाओ समिति की बैठक भरखा चौराहे पर हुयी इसमें गंगानदी पर तटबंध बनाये जाने की जोरदारी से मांग की गयी। प्रधान हर्षवर्धन ने कहा कि गंगापार क्षेत्र में तटबंध सबसे बड़ी जरूरत है। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि जो मुहिम चालू हो चुकी है अब वह चलती रहेगी। इंजीनियर अवनीश शाक्य ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस समस्या को हल कराने में रुचि लेनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल कुशवाहा, पारुल शाक्य, संदीप चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, मुदित मिश्रा, लक्ष्मण सिंह ने अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...