फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद। गंगा किनारे तटबंध बनाये जाने को लेकर संघर्ष समिति की बैठक कड़हर गांव में हुयी। इस बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि तटबंध गंगापार की जरूरत है। पक्का तटबंध बनने से लोगों का पलायन रुकेगा और खेतीबाड़ी भी सही होगी। हर साल हजारों लोगों को गंगा के कहर से जूझना पड़ता है। इस मौके पर अखिलेश तिवारी, रामप्रताप, योगेंद्र, रामनिवास, कोमल पांडेय के अलावा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भइयन मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...