मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- गायघाट। प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने नुक्कड़ सभा की। मोर्चा के नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि बागमती पर तटबंध निर्माण के विरोध में 16 फरवरी से बेनीबाद में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। बताया कि 2017 में नदी विशेषज्ञों व अभियंताओं की एक रिव्यू कमेटी गठित की गई थी। आठ साल बाद भी रिव्यू कमेटी को न किसी तरह का संसाधन मुहैया कराया गया और न ही कोई निर्देश दिया गया। देवेंद्र ठाकुर, राम सज्जन राय, राजा हुसैन, सुरेश राम, सीताराम राय, राजकिशोर राय, विवेक कुमार, गुड्डू कुमार, अशोक कुमार, रामप्रवेश राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...