पीलीभीत, अगस्त 11 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बाढ़ तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विरा. ऋतु पूनिया ने जिले की मुख्य नदियों, तटबंध, नदियों का जलस्तर, गत वर्ष बाढ़ के जलस्तर व प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के मुख्य कारण दूनी, वनबसा व नानक सागर बैराज से अत्याधिक मात्रा में छोड़े जाने वाला पानी और पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार होने वाली बारिश है। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। अभी अत्याधिक वर्षा भी नहीं हुई है। उन्होंने वर्षवार बैराज से छोड़े गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.