शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- तक्षशिला पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा से संबंधित शंकाओं और जिज्ञासाओं के समाधान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति ने प्री-बोर्ड में वरीयता प्राप्त 181 छात्र-छात्राओं को रोली-चावल और मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य के सी जोशी ने छात्रों को ओएमआर शीट भरने, उत्तर लिखने, कलम के रंग और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी। निदेशक अरुण कुमार खंडेलवाल ने परीक्षा को तनाव का विषय न मानने और ध्यान व प्राणायाम से तैयारी करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने छात्रों को उत्तर में महत्वपूर्ण अंश रेखांकित करने, परीक्षा के बाद पिछली परीक्षा पर चर्चा न करने और अभ्यास से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक हेमंत तनेजा ने किया। शिक्षिका चेताली श्रीवास्तव और शिक...