कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। दहेज और अवैध संबंध बनाने की डिमांड पूरी नहीं होने पर तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या करने के आरोपी देवर व सास को बुधवार सुबह सैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार प्रांत के शिवान की एक महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह 30 नवम्बर 2023 को सैनी इलाके में किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की थी। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ था। कुछ महीने बाद विवाहिता का पति सऊदी अरब चला गया था। आरोप है कि इसके बाद देवर उसके साथ आए दिन अश्लील हरकत करने लगा था। वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पीड़ित मां का आरोप है कि देवर की बात नहीं मानने और दहेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.