उन्नाव, दिसम्बर 23 -- बीघापुर। तहसील क्षेत्र के कस्बा तकिया पाटन में मंगलवार को भारतीय सांस्कृतिक मंडल लखनऊ की ओर से लोकगीत आल्हा गायन व गीत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मेला अधिकारी एसडीएम रनवीर सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह ने किया। इसके बाद आल्हा गायन और लोकगीत सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद अतिथियों ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी सुनील दीक्षित, विजय, अमीन सुधीर मिश्रा, विनोद मिश्रा, मनोज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...