कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि महीने भर पहले उसने पड़ोसी युवक को दो हजार रुपया उधार दिया था। बुधवार को तकादा करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...