कौशाम्बी, फरवरी 20 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव में तकादा करने पर मां-बेटी की पिटाई की गई। हमलावरों ने घर में घुसकर गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़ी धन्नी निवासी रानी देवी पत्नी कंधई लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी दिलीप कुमार ने उससे दो सौ रुपया उधार लिया था। 17 फरवरी की सुबह तकादा करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां प्रेमा देवी व बहनें खुशबू और सुषमा के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बेटी रोशनी को भी पीटा। गृहस्थी का सामान तहस-नहस कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे मोहल्ले वालों ने जान बचाई। थाना प्रभारी इंद्रदेव के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खि...