प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। मस्जिदे हबीबी सी ब्लाक करेली में दसवां रोजा 11वीं शब में कुराने मजीद मुकम्मल हुआ। इसके बाद जलसा हुआ। जिसमें मुफ्ती मो. शाहिद रजा मिस्बाही ने कुराने मजीद की तिलावत की। तकरीर में माहे रमजान की अजमत और इसके एहतेराम के बारे में बताया गया। लोगों ने उसमें शिरकत की और दुआओं से नवाजा गया। इस दौरान माहे रमजान के शुरू हुए दूसरे अशरे की फजीलतों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर मस्जिद के मुतवल्ली मो. सैफ, मो. वसीम, मो. ईमाद, मो. शाहिद, हाजी अफसार अहमद, मो. इब्राहीम, इरशाद उल्ला, जुनैद, शमशाद अली, हाफिज मो. इस्माईल, मो. उमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.