अल्मोड़ा, मार्च 6 -- द्वाराहाट, संवाददाता। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रोद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में गुरुवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों को तकनीक के सहयोग से स्टार्टअप को सफल बनाने के गुर सिखाए गए। गुरुवार को 'उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर हुई कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने कहा कि उच्च शिक्षा में नवाचार के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। सीएमआर युनिवर्सिटी बेंगलुरु के उप निदेशक प्रो. किरन कुमार ने विचार को स्टार्टअप तक पहुंचाने और तकनीकी के सहयोग से आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में स्टार्टअप को सफल बनाने की जानकारी दी। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ.रवि कुमार, डीन डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, डॉ. लता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.