रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डिजिटल साधनों के सही उपयोग से न्यायालयों की कार्यप्रणाली तेज होगी और आम जनता तक न्याय की पहुंच आसान बनेगी। यह बातें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने शनिवार को झारखंड न्यायिक अकादमी में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में कही। 'तकनीक के माध्यम से विधि शासन को सुदृढ़ बनाना : चुनौतियां और अवसर' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में जस्टिस कोटिश्वर सिंह ने कहा कि आज के दौर में ई-कोर्ट, ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई जैसी व्यवस्थाएं न्यायिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल सुविधाएं बढ़ाना नहीं, बल्कि न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डिजिटल डिवाइड क...