लखनऊ, फरवरी 14 -- मरीज की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल डॉक्टर की नहीं है। इसमें नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ भी समान रूप से साझेदार हैं। यह बातें शनिवार को एरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित पेशेंट सेफ्टी कॉन्क्लेव-2026 में डॉ. सुचेता दांडेलकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर अपनी भूमिका का उचित रूप से पालन करें। ताकि मरीज का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। लोहिया संस्थन में फूड एण्ड न्यूट्रिशियन विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने कहा कि पौष्टिकता एक प्रीवेंटिव मेडिसिन है। इसलिए आईसीयू या वार्ड में भर्ती मरीज की डाइट पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए। कार्यक्रम में एरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अब्बास अली महदी, प्रतिकुलपति डॉ. फरजाना महदी, डॉ. जमाल मसूद, डॉ. एमएम खान, डॉ. अमृता राव, डॉक्टर अविनाश अग्रवाल, डॉ. शारिक अहमद, डॉ. सिद्धार्थ चंदेल व डॉ. अनूप कुम...