बक्सर, फरवरी 24 -- बोले देवकरण कृषि विज्ञान केंद्र में प्रदर्शनी सह किसान गोष्ठी का आयोजन पीएम किसान सम्मान समारोह का किया गया सजीव प्रसारण फोटो संख्या-20,कैप्सन- सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिला व पुरुष किसान। बक्सर, हमारे संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल कृषि, प्राकृतिक खेती लेकर प्रदर्शनी सह किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय रबी एवं गरमा फसल की जलवायु अनूकूल कृषि था। इसके माध्यम से किसानों को तकनीकी खेती को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय करने एवं बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 19 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण कार्यक्रम भी दिखाया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकरन ने कहा कि तकनीक का उपयोग कर किसान ज्यादा से ज्यादा फ...