मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी ने सुना। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.