मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस को अहम तकनीकी साक्ष्य हाथ लगे हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूर्णिया जिले से एक युवक को हिरासत में लिया है, हालांकि युवती की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। इस मामले में युवती के परिजन ने बीते 21 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार स्नेहा 17 जनवरी को प्रशिक्षण के लिए घर से भागलपुर घर से निकली थी। 18 जनवरी को आखिरी बार उसकी अपनी मां से बातचीत हुई, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती का संबंध पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार यादव से था। पुलिस द्वारा मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में सामने आया कि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.