जमशेदपुर, फरवरी 2 -- उद्यमी कैरव गांधी अपहरणकांड में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बहुचर्चित मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से फिलहाल दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि शेष चार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश पूरी तरह तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित है। सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लग चुके हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित अन्य तकनीकी इनपुट के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रय...