बरेली, मार्च 6 -- बरेली। ग्राम में विकास विभाग में तैनात तकनीकी सहायकों को पिछले साल सितंबर से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। गुरुवार को तकनीकी सहायकों ने डीसी मनरेगा को ज्ञापन सौंपा। होली के त्योहार का हवाला देते हुए तुरंत मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। डीसी मनरेगा में तकनीकी सहायकों के मांग पत्र को शासन भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही जल्दी से जल्दी भुगतान करने का भरोसा दिया। बता दें कि बरेली के सभी ब्लॉक में 49 तकनीकी सहायक तैनात हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.