कानपुर, जनवरी 12 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर "धर्म और कर्तव्य: शिक्षा के माध्यम से युवा जीवन का संतुलन" विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे ने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। डॉ. अमित कुमार मिश्रा और डॉ. मानस उपाध्याय ने छात्रों को भारतीय संस्कृति आधारित राष्ट्रीय स्तर की ज्ञान परीक्षा की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.