रांची, फरवरी 23 -- रांची, नितेश ओझा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पोर्टल के नए मॉड्यूल को विकसित करने का निर्णय लिया है। यह कदम मुख्य रूप से नए आवेदनों के पंजीकरण, पूर्व में हुई त्रुटियों के सुधार और ऑनलाइन प्रोसेसिंग की सुस्त रफ्तार को तेज करने के उद्देश्य से उठाया गया है। योजना की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मान राशि प्राप्त करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों के सहायक निदेशकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने आदेश दिया है कि जिन खातों में अब तक सम्मान राशि नहीं पहुंची है, उनका तत्काल सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.