रांची, फरवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में राज्य सूचीबद्धता समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तकनीकी समस्या या मानवीय भूल के कारण एचईएम 2.0 पोर्टल पर अपडेट किए गए कुछ विद्ड्रॉल रिक्वेस्ट के संबंध में अस्पतालों के ईमेल और संबंधित जिला सिविल सर्जन की अनुशंसा के आधार पर चार अस्पतालों के रिक्वेस्ट को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इनमें हजारीबाग का न्यू झारखंड नर्सिंग होम, पूर्वी सिंहभूम का टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लांट, पलामू का श्री नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और पलामू का मय्यन बाबू अस्पताल शामिल हैं। बैठक में यह भी पाया गया कि कई सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की ओर से एचईएम 2.0 पोर्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.