जहानाबाद, जनवरी 27 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यकम में स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि आज के युवाओं को रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में स्वरोजगार सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वरोजगार से न केवल व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है, बल्कि कई अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की जरूरत हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी के क्षेत्र में यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी तथा युवाओं से इन ...