औरंगाबाद, सितम्बर 20 -- तकनीकी गड़बड़ी की वजह से औरंगाबाद जिला रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री का काम बंद पड़ा हुआ है। पिछले पांच दिनों से यह समस्या बनी हुई है। तकनीकी गड़बड़ी में सुधार नहीं होने के कारण रजिस्ट्री का काम बंद पड़ा हुआ है। जो लोग रजिस्ट्री के लिए यहां पहुंच रहे हैं, परेशान होकर वापस लौट जा रहे हैं। इसको लेकर एक सूचना भी चिपकाई जा चुकी है। इसमें कहा गया है कि रिचार्ज के मामले का समाधान जल्द हो जाएगा। इसके बाद ही काम होगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रजिस्ट्री के लिए पहुंचे लोगों को जानकारी दी गई कि रजिस्ट्री का काम नहीं होगा। सौ रुपए का स्टाम्प शुल्क लिए जाने की व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। काफी समय तक प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली और काम नहीं हो सका। इसके बाद से काम बंद पड़ा हुआ है। शनिवार को भी कुछ लोग रजिस्ट्री कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.