मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मानकों के विपरीत शहर में जैसे-तैसे लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल सुविधा की जगह सिरदर्द बन गए हैं। तकनीकी खामी से पांच चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल फेल हो चुके हैं। इनमें सरैयागंज टावर, सिकंदरपुर स्टेडियम तिराहा, सदर अस्पताल मोड़, लक्ष्मी चौक और डीएम आवास तिराहा पर लगे सिग्नल शामिल हैं। दरअसल, दो सिग्नल के बीच मानक दूरी 800 मीटर होनी चाहिए। लेकिन, सरैयागंज टावर से डीएम आवास तिराहा तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में ही तीन जगहों पर सिग्नल लगा दिए गए हैं। इनमें कंपनीबाग पोस्ट ऑफिस से डीएम आवास तिराहा के बीच के सिग्नल की दूरी 300 मीटर से भी कम है। कंपनीबाग से सदर अस्पताल मोड़ के बीच की दूरी भी 250 से 300 मीटर ही है। इसके चलते सिर्फ कंपनीबाग पोस्ट ऑफिस के पास ही ट्रैफिक सिग्नल चालू है। अन्य स्थानों पर...